Advertisment

31 January History: आज ही के दिन अंतरिक्ष में भेजा गया था हैम चिम्पैंजी, पढ़ें 31 जनवरी का इतिहास

31 January History: आज ही के दिन 31 जनवरी 1961 में हैम नामक एक चिम्पैंजी ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रा की थी

author-image
Bansal News
31 January History: आज ही के दिन अंतरिक्ष में भेजा गया था हैम चिम्पैंजी, पढ़ें 31 जनवरी का इतिहास

31 January History: आज का दिन इतिहास अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए अहम है। क्‍योंकि आज ही के दिन 31 जनवरी 1961 में हैम नामक एक चिम्पैंजी ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रा की थी। इस चिम्पैंजी के बाद ही इंसानों का अंतरिक्ष में जाने के सफर की शुरूआत हो गई।

Advertisment

हैम का जन्म 1957 में हुआ था और उसे कैमरून के जंगलों से पकड़ा गया था। इसके बाद अंतरिक्ष तक जाने वाली ट्रेनिंग के लिए उसे अमेरिका के शहर फ्लोरिडा ले जाया गया। फ्लोरिडा में उसे पहले मियामी रेयर बर्ड फर्म में रखा गया और उसके बाद ट्रेनिंग के लिए अमेरिकी एयरफोर्स बेस भेजा गया।

हैम बना पहला अंतरिक्ष यात्रा

8 महीने की ट्रेनिंग के बाद हैम को लॉन्च पैड पर लाया गया और फिर साढ़े तीन साल के हैम को कंटेनर में बांधकर 31 जनवरी 1861 को अंतरिक्ष के लिए रवाना कर दिया गया। हैम पहला जानवर था जिसने अंतरिक्ष यात्रा की थी। उसे अंतरिक्ष में भेजने की वजह इसकी जानकारी हासिल करना थी कि अंतरिक्ष में इंसान के जाने पर उस पर किस तरह के प्रभाव होंगे।

उड़ान के 16:30 मिनट बाद ही हैम अंतरिक्ष में पहुंच गया। उड़ान के दौरान दबाव की वजह से हैम के कैप्सूल को नुकसान पहुंचा था, लेकिन हैम के स्पेस सूट ने उसे बचा लिया और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Advertisment

मौत के मुंह से बचकर लौटा चिम्पैंजी

धरती पर लौटते वक्त हैम का कैप्सूल 130 किमी की दूरी पर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए कुछ ही घंटे में एक जहाज मौके पर पहुंचा। कैप्सूल से निकालते वक्त हैम जिंदा था।

उस वक्त उसके चेहरे पर एक मुस्कान थी, जिसे फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अंतरिक्ष से वापसी के बाद हैम को 1963 में वॉशिंगटन के नेशनल जू में रखा गया था। करीब 22 साल बाद 19 जनवरी 1983 को हैम का निधन हो गया।

31 जनवरी के इतिहास में दर्ज देश-दुनिया की अन्‍य महत्वपूर्ण घटनाएं

1561: मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक और मुगल सल्तनत के वफादार सेनापति बैरम खां की हत्या

Advertisment

1893 : कोका कोला ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट कराया गया। इसे दुनिया के सबसे महंगे ट्रेडमार्क में गिना जाता है।

1958 : अमेरिका ने पहले अंतरिक्ष यान के तौर पर एक्सप्लोरर-1 को अंतरिक्ष में भेजा। इसके साथ ही अमेरिका अंतरिक्ष होड़ में शामिल हो गया।

1961: अमेरिका ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।

Advertisment

1966 : सोवियत संघ ने चंद्रमा पर अपना पहला अंतरिक्ष यान लूना 9 भेजा।

1971 : पूर्वी और पश्चिम जर्मनी के बीच 19 साल के बाद एक बार फिर टेलीफोन सेवा शुरू की गई।

1971 : अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया।

2001 : लीबिया के नागरिक अब्दुल बासित अली मोहम्मद अल मेगराही को 1988 की पैन एम उड़ान 103 में विस्फोट करने का दोषी ठहराया गया। दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हुई थी।

2010 : हॉलीवुड की दुनियाभर में मशहूर फिल्म ‘अवतार’ ने दो अरब डॉलर की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया। 2023: बोइंग के अंतिम विमान की आपूर्ति।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें