Hallabol program: 2 हजार कांग्रेसी नेताओं का दिल्ली कूच, इस मुद्दे को लेकर होगा हल्लाबोल

Hallabol program: 2 हजार कांग्रेसी नेताओं का दिल्ली कूच, इस मुद्दे को लेकर होगा हल्लाबोल

Hallabol program: 2 हजार कांग्रेसी नेताओं का दिल्ली कूच, इस मुद्दे को लेकर होगा हल्लाबोल

RAIPUR: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है।इस रैली में पूरे देश के कांग्रेसी नेता केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन में शामिल हो रहै हैं।इस रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित 2000 कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली के हल्लाबोल कार्यक्रम Hallabol program में कार्यकर्ताओं के लिए रायपुर से 17 बोगी ट्रेन बुक की गई है। स्पेशल ट्रेन रायपुर से 2 सितंबर को रवाना होगी। ट्रेन में भोजन और नाश्ते का इंतजाम किया गया है। कुछ पदाधिकारी प्लेन और निजी वाहनों से भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इन मुद्दों पर होगा आंदोलन

बढ़ती महंगाई को लेकर हो रही इस रैली की छत्तीसगढ़ से कमान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने संभाली है। दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के इस रैली का नाम हल्ला-बोल है। छत्तीसगढ़ के 2000 कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस ट्रेन को मोहन मरकाम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए थे। महंगाई आसमान छू रही है और आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के साथ अब खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 2024 में जनता गद्दी से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलाबाजी करती है। मोदी सरकार को जनता ने गद्दी पर बैठाया और अब देश की जनता ही बाहर करेगी Hallabol program।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article