टीकाकरण के बाद आधा दर्जन बच्चे हुए बेहोश, आनन—फानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती

टीकाकरण के बाद आधा दर्जन बच्चे हुए बेहोश, आनन—फानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती Half a dozen children fainted after vaccination, were hurriedly admitted to the hospital

टीकाकरण के बाद आधा दर्जन बच्चे हुए बेहोश, आनन—फानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती

सतना। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 12 से लेकर 14 साल तक की उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी के चलते सतना जिले के अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। जहां टीका लगने के बाद आधा दर्जन बच्चे एकाएक बेहोश हो गए। इस घटना से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बच्चों को बेहोशी की हालत में मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर अनुराग वर्मा व सीएमएचओ डॉक्टर अशोक अवधिया भी तुरंत अस्पताल पहुंचे।

गौरतलब है कि अमदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12—14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। वहींं अमदरा से पांच किमी दूर शासकीय माध्यमिक शाला खेरवासानी के बच्चों को भी टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद इस स्कूल के आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे जिनमें 14 वर्षीय रुकमणी पाल पिता मोहल पाल, 14 वर्षीय आकांक्षा कुशवाह पिता गोविंद कुशवाह, 13 वर्षीय वैष्णवी कुशवाह पिता बलराम कुशवाह, 14 वर्षीय प्रवीण कुशवाह पिता बलराम कुशवाह, 13 वर्षीय सीता रजक पिता रघुनाथ प्रसाद रजक और 14 वर्षीय सुदीप्ती कुशवाह पिता सुरेंद्र कुशवाह की हालत बिगड़ गई।

CMHO और कलेक्टर पहुंचे सिविल अस्पताल

मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीएमएचओ डॉ. अशोक अवधिया समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मैहर में मौजूद सिविल अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली, साथ ही उन्हें बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश बच्चों के इलाज में जुटे चिकित्सकीय टीम को दिए। वहीं, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार अवधिया ने बताया कि, इलाज के बाद बच्चों की हालत में पहले से काफी सुधार है। किसी भी बच्चे की हालत अब गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article