Advertisment

Habibganj Railway Station: 15 नवंबर को होगा देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन का उद्घाटन, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

Habibganj Railway Station: 15 नवंबर को होगा देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन का उद्घाटन, मिलेंगी यह खास सुविधाएंHabibganj Railway Station: The country's first world class station will be inaugurated on November 15, will get these special facilities

author-image
Bansal News
Habibganj Railway Station: 15 नवंबर को होगा देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन का उद्घाटन, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

भोपाल। देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन हबीबगंज का उद्घाटन 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। हबीबगंज स्टेशन कई मायनों में नायाब है। इसमें यात्री की सुविधाओं से लेकर सुरक्षा और दूसरे कई फीचर इसे खास बनाते हैं। ये स्टेशन देश का पहला पूरी तरह से ग्रीन स्टेशन भी है। यह 5 स्टार जीईएम रेटिंग वाले पहला स्टेशन है। इस स्टेशन पर लगे सोलर पैनल के जरिए बिजली की जरूरत भी पूरी होगी। यहां प्लेटफार्म के रूफ पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। जिनसे 900 किलोवाट की उर्जा मिलेगी इसके अलावा यहां पानी को भी रीसाइकल किया जाएगा। यहां जीरो डिस्चार्ज भी होगा और चीजों को रीयूज किया जाएगा इसके अलावा यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी पूरा इंतजाम है। इस स्टेशन की खास बात यह है कि इसमें पूरा स्टेशन का डिजाइन ऐसा है कि यहां पूरी तरह से नचुरल लाइट और हवा यात्रियों को मिलेगी।
सुरक्षा से लेकर कई सारे इंतजाम
हबीबगंज स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के हिसाब से एसी वेटिंग रूम से लेकर रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री समेत वीआईपी लाउंज भी बनाया गया है। यहां सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। स्टेशन में 159 सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा बंसल ग्रुप द्वारा निर्मित मध्य भारत की सबसे ऊंची व्यावसायिक इमारत बंसल वन, बंसल प्लाजा शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार होटल और बंसल मल्टीस्पेशिआलिटी हॉस्पिटल हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक स्थल का अनुभव कराएंगे।

Advertisment

यह भी खास सुविधा
इसके अलावा 68 डिग्री टेम्परेचर होने पर वाटर स्प्रिकंलर ऑन हो जाएंगे। वहीं आग लगने पर एजास्ट फेन भी पूरी रफ्तार से धुआं बाहर फेंकने लगेंगे। कंपलीट फायर हाईड्रेंट सिस्टम में 30 मीटर का होज रील है और होज बॉक्स में 15-15 मीटर के होज पाइप लगाए गए हैं सबवे में अनाउसमेंट के लिए हाई क्वालिटी के स्पीकर लगाए हैं यहां इनर्जी सेविंग एलईडी लाइट लगाई गई है जो यात्रियों का रश होने पर अपने आप तेज रोशनी देने लगेगी और जैसे ही ट्रेन रवाना होगी रोशनी कम हो जाएगी। कहा जा सकता है हबीबगंज स्टेशन किसी एयरपोर्ट से कम नहीं हैं। ये स्टेशन एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से ही लैस है।

world largest railway station world class railway station in india world class railway station world best railway station top 10 railway stations in world redevelopment of railway stations in india Railway Stations railway station habibganj railway station private railway station indian railways station redevelopment Indian Railways habibganj station project habibganj station bhopal Habibganj station habibganj smart railway station habibganj railway station update habibganj railway station redevelopment update habibganj railway station redevelopment status habibganj railway station redevelopment progress habibganj railway station redevelopment habibganj railway station bhopal Habibganj railway station Habibganj gandhinagar railway station Gandhinagar Capital Railway Station bhubaneswar railway station
Advertisment
चैनल से जुड़ें