Haath Se Haath Jodo Abhiyaan : 26 जनवरी से शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान', घर-घर पहुंचेगा संदेश

कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक "चार्जशीट" जारी की।

Haath Se Haath Jodo Abhiyaan : 26 जनवरी से शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान', घर-घर पहुंचेगा संदेश

नई दिल्ली। Haath Se Haath Jodo Abhiyaan इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक "चार्जशीट" जारी की।

कांग्रेस सांसद जयराम नरेश ने कही बात

यहां पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।

मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि,  'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article