Gyanvapi Masjid Survey: मस्जिद के वज्जू खाने से 12 फीट 8 इंच व्यास का मिला शिवलिंग, कोर्ट ने जारी किया आदेश

हिंदू पक्ष के अनुसार दावा किया जा रहा है कि, मस्जिद के वजू खाने 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग स्थापित है।

Gyanvapi Masjid Survey: मस्जिद के वज्जू खाने से 12 फीट 8 इंच व्यास का मिला शिवलिंग, कोर्ट ने जारी किया आदेश

Gyanvapi Masjid Survey: इस वक्त की बड़ी खबर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के सर्वे से जुड़ी सामने आ रही है जहां पर हिंदू पक्ष के अनुसार दावा किया जा रहा है कि, मस्जिद के वजू खाने 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग स्थापित है। जिसके बाद कोर्ट ने तुरंत इस पर एक्शन लेते हुए सील करने के आदेश जारी किए है।

जानें हिंदू पक्ष ने क्या किया दावा

आपको बताते चलें कि, हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि, मस्जिद के नन्दी के मुख के सामने तीस बाइ तीस फुट के वज्जूखाने के ठीक बीच एक आकृति मिली है जिसे लेकर हिंदू पक्ष के द्वारा पक्का दावा है कि वो शिवलिंग है। वही इधर मुस्लिम पक्ष ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि, ये एक फाउंटेन का हिस्सा है जो दस साल पहले तक काम करता था। नमाजियों के कोई परेशानी न हो इसलिए इस क्षेत्र में पानी भरा गया है।

हिंदू पक्ष पहुंचा कोर्ट

यहां पर हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने पर इलाहाबाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि जिस जगह पर शिवलिंग मिला है उस जगह को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए. साथ ही उस जगह पर किसी के भी आने जाने पर रोक लगा दी जाये। यही पर आने वाले दिन 17 मई को पूरी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article