MP Election 2023: ग्वालियर देहात सीट पर बीजेपी का दबदबा, जातीय समीकरण के खेल में अन्य पार्टियों की नजर

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।

MP Election 2023: ग्वालियर देहात सीट पर बीजेपी का दबदबा, जातीय समीकरण के खेल में अन्य पार्टियों की नजर

MP Election 2023: ग्वालियर देहात:  मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच सबसे ज्यादा पारा ग्वालियर-चंबल में हाई हुआ है।

ग्वालियर-चंबल में आने वाले 8 जिलों में 34 विधानसभा सीटें आती है। आज हम बताते है ग्वालियर की एक ऐसी सीट जहां से बीजेपी 2 बार से लगतार जीत रही है।

2018 में 1,517 से जीते थे चुनाव

ग्वालियर देहात विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में है। यहां से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह विधायक हैं और शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं। कुशवाह यहां से लगातार दो बार 2013  और 2018 से विधायक है।

भारत सिंह कुशवाह ने बीएसपी के साहब सिंह गुर्जर को 1,517 मतों से हराया था। बीएसपी के साहब सिंह गुर्जर को 49, 516 वोट मिलें थे।  ग्वालियर देहात विधानसभा सीट के लिए 18 उम्मीदवार चुनावी जंग में आमने-सामने थे।

जिन्हें चुनने के लिए कुल 1,54,653 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं नोटा को भी 1,349 लोगों ने अपना मत दिया था। वहीं कुल वोट प्रतिशत 68.99% रहा था।

ग्वालियर देहातविधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण

ग्वालियर देहात में कुशवाह समाज का वर्चस्व बना हुआ है। यहां 35 से 40 हजार कुशवाह समाज की आबादी है। 25 हजार जाटव, 20 हजार गुर्जर, 15 हजार बघेल, 8-10 हजार ब्राह्मण, 8-10 हजार यादव वोटर है। इसलिए यहां से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह लगतार दो बार से विधायक बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में नेता-पार्टियां चुनावी मोड में, भिंड में जनता भी करने लगी समीक्षा

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

Gwalior Rural Assembly Elections Results, Gwalior Rural, Gwalior Rural Elections, Gwalior Rural Assembly, About Gwalior Rural constituency, MP Election 2023, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा चुनाव परिणाम, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर ग्रामीण चुनाव, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा, ग्वालियर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के बारे में, एमपी चुनाव 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article