Gwalior Road Accident News: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत

Gwalior Road Accident News: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत gwalior-road-accident-kanwariya-4-died-indi-news-pds

Gwalior Road Accident News: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत

Gwalior Road Accident kanwariya:  मंगलवार रात ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां भदावना से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों के एक समूह तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिसमें 4 कांवडियों की मौत हो गई है। तो वहीं कुछ घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ये सभी कांवड़िए सिमरिया गांव के टांका घाटीगांव के निवासी थे। कुल 13 लोग कांवड़ यात्रा पर गए थे। इनके लौटते के दौरान एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। जिसके चलते कार बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में पलट गई।

कार छोड़कर भागे

जानकारी के अनुसार,सभी कांवड़िए भदावना से जल भरकर लौट रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। कार कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में पलट गई। इसके बाद कार में सवार सभी लोग भाग गए। इस हादसे में वकील, रमेश, दिनेश और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। बाबा गुसांई (55) और प्रहलाद (33) गंभीर रूप से घायल हैं। सभी सिमरिया के टांका घाटीगांव के रहने वाले थे। गांव के लोगों के अनुसार सभी 13 लोग कांवड़ भरने गए थे।

यह भी पढ़ें: MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article