रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 8 हजार करोड़ रुपए निवेश के प्रस्ताव: अडानी ग्रुप करेगा 3500 करोड़ का निवेश, गुना में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट, शिवपुरी में डिफेंस सेक्टर

Gwalior Regional Industry Conclave: ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आया करोड़ों का निवेश, अडानी गुना-ग्वालियर में करेंगे करोड़ो का निवेश

Gwalior-Regional-Industry-Conclave

Gwalior Regional Industry Conclave: ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कुल 8 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1586 करोड़ रुपये की लागत से 47 नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया है। यह कॉन्क्लेव मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। गोदरेज, अडानी समेत कई ग्रुप ग्वालियर चंबल संभाग में करोड़ों का निवेश करेंगे।

अडानी ग्रुप में महिलाओं चलाएंगी जैकेट फैक्ट्री

अडाणी ग्रुप गुना-ग्वालियर इलाके में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है, जिससे साढ़े चार हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस निवेश में बदरवास में महिलाओं द्वारा संचालित जैकेट फैक्ट्री, गुना में 2 मिलियन टन सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और शिवपुरी में डिफेंस सेक्टर में निवेश शामिल है।

जेसी मिल से मजदूरों का होगा भुगतान

मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्रीयल कान्क्लेव में कहा कि हुकुमचंद मिल इंदौर की तरह जेसी मिल के मजदूरों के बकाए का भुगतान कराया जाएगा।

मुरैना मे फायर स्टेशन, ग्वालियर में बनाएंगे सबसे बड़ा निजी अस्पताल  

कॉनक्लेव में सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर चंबल संभाग के लिए कई घोषणाएं की हैं। मुरैना के सीतापुर औद्यौगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी, बामोर में फायर स्टेशन की स्थापना की घोषणा की।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1828818805382062277

गोदरेज कंपनी 400 करोड़ का करेगी निवेश

गोदरेज कंपनी ग्वालियर में साढ़े 400 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। ग्वालियर के मालनपुर में पर्सनल केयर के बाद अब होम केयर और हेयर केयर में एक्सटेंशन के लिए आज नई यूनिट शुरू होने जा रही हैं। गोदरेज इस क्षेत्र में निवेश करेगी।

(इन 9 सेक्टरों में  बढ़ेंगे रोजगार के अवसर)

सेक्टर                                                रोजगार

इंजीनियरिंग                                         3020

प्लास्टिक एंड पैकेजिंग                           3523

टेक्निकल टेक्सटाइल्स                           1200

ऑटोमोटिव्स                                       2800

फूड प्रोसेसिंग                                      1545

कंज्यूमर प्रोडक्ट                                   600

सर्विस सेक्टर                                   15300

स्टील सेक्टर                                        600

डिस्टलरीज                                         200

पहले दो रीजनल समिट से मिला 1.80 करोड़ का निवेश

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) मध्यप्रदेश के चेयरमैन आशीष वैश्य के मुताबिक, पिछले 6 महीने में रीजनल इन्वेस्ट समिट और हाई लेवल इन्वेस्ट रोड शो के जरिए 1.80 लाख करोड़ की निवेश योजनाएं सामने आ चुकी हैं। फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाला ग्लोबल इन्वेस्टर्श समिट प्रदेश की क्षमताओं और नए अवसरों को इंटरनेशनल लेबल तक प्रस्तुत करने और वैश्विक स्तर पर इंवेस्टमेंट को आकर्षित करने का प्रयास करेगी। ग्वालियर कॉन्क्लेव में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास की घोषणाएं होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article