Gwalior News: जन्मदिन की पार्टी में जमकर विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग

जिले में पूर्व पार्षद के जन्मदिन पार्टी में जमकर विवाद हुआ। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग

Gwalior News: जन्मदिन की पार्टी में जमकर विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग

ग्वालियर। जिले में पूर्व पार्षद के जन्मदिन पार्टी में जमकर विवाद हुआ। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन सगे भाइयों में से एक की हत्या कर दी। वहीं अन्य दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह पूरी घटना जनकगंज थाना क्षेत्र की है। जहां सत्यनारायण टेकरी इलाके में पूर्व पार्षद शशि वर्मा के जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद

बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

और कमलेश ने छोटू को मारी गोली

दोनों ही पक्षों में रहे विवाव के दौरान लोकेंद्र और कमलेश ने छोटू को गोली मार दी। इन दोनों के लोग साथ करीब आधा दर्जन लोग थे। गोली छोटू की पीठ में लगी, जो पेट चीरकर निकल गई। गोली मारने के बाद यहां लाठी, चाकू और तलवार भी चलीं। इसमें दिलीप के भाई, पिता और चाचा घायल हुए हैं। इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है।

इस तरह से हुआ था विवाद

मरने वाले के भाई दिलीप राठौर ने कहा कि दिलीप एयरफोर्स में था। जन्मदिन की पार्टी से वापस लौटते वक्त उसे लोकेंद्र और कमलेश समेत अन्य लोगों ने घेर लिया। इसके बाद इन लोगों ने हमला कर दिया है। दिलीप ने घर आकर घटना की जानकारी दी।

घर के लोग समझाने के लिए गए तो उन्होंने फिर से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दिलीप को देशी कट्टे से गोली माद दी जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। वहीं इस घटना में दिलीप के दो भीई भी घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें:

Mukesh Ambani: अब बेटा-बेटी निभाएंगे पिता अंबानी के कारोबार की बागडोर, जियो एयर फाइबर जल्द होगी लॉन्च

CG Election 2023: अकलतरा में SC समुदाय किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं चुनावी समीक

B20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी नेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक वैश्विक ढांचे का किया आह्वान

MP Orchha News: अयोध्या राम मंदिर के बाद अब मध्यप्रदेश में बनेगा रामराजा लोक, 4 सितंबर को CM करेंगे भूमिपूजन

Neeraj Chopra Gold Medalist: अपनी विनम्रता के लिए है मशहूर देश के सुनहरे नीरज, विश्व रिकॉर्ड को लेकर क्या कहा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article