Gwalior : विकास यात्रा के संबंध में बैठक कर राज्य मंत्री ने दिए निर्देश

Gwalior : विकास यात्रा के संबंध में बैठक कर राज्य मंत्री ने दिए निर्देश

ग्वालियर। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर की विक्रांत यूनिवर्सिटी में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ 5 फरवरी संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में शुरू हो रही विकास यात्रा के संबंध में बैठक की।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को धरातल में जन जन तक पहुंचना और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का हितलाभ वितरित करना है। सभी कार्यकर्ता बंधु विकास यात्रा में भागीदारी करते हुए घर-घर पहुंचे और उनसे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करें तथा उनके अनुसार विकास कार्यों को पूर्ण करवाएं।

 

उन्होंने कहा कि आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि विकासयात्रा में ग्वालियरग्रामीण विधानसभा में 1000 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन होना है। रविवार को भदावना के श्री गैवुदास जी महाराज से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। आप सभी इस विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। बैठक में विधानसभा के अंतर्गत पांचों मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password