महिला बाल विकास में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: समूह राशि भुगतान के लिए मांगी थी 7 हजार की रिश्वत

MP News: ग्वालियर में लोकायुक्त टीम ने महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 3 अनिल कुमार पाठक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

महिला बाल विकास में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: समूह राशि भुगतान के लिए मांगी थी 7 हजार की रिश्वत

MP News: ग्वालियर में लोकायुक्त टीम ने महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 3 अनिल कुमार पाठक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अनिल ने स्व सहायता समूह की अध्यक्ष से भुगतान के बदले 25% हिस्सा लगभग 7 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे थे। जिसकी पहली किस्त अनिल ने पहले ही रिश्वत के रुप में ले ली थी। दूसरी किस्त लेते समय बाबू को रंगे हाथ लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1836374605520351310

समूह राशि भुगतान के बदले मांगे थे 7 हजार रुपए 

ग्वालियर लोकायुक्त के डीएसपी राघवेंद्र तोमर ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 3 अनिल पाठक ने जानकी स्व सहायता समूह के अध्यक्ष के पति से भुगतान के बदले 25% राशि की मांग की। वह दूसरी किस्त के रूप में 7,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया, पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये पहले ही ले चुका था।

स्व सहायता समूह के संचालक के पति ने की शिकायत

बांग्ला चौराहा निवासी रामप्रसाद अहिरवार ने कुछ दिनों पहले लोकायुक्त में शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी सिया बाई का जानकी स्वच्छता समूह के नाम से बच्चों को भोजन बनाने वाला समूह चलता है। उसे समूह की चार महीने की राशि नहीं डाली थी। अनिल पाठक ने समूह राशि भुगतान के बदले 25% राशि की मांग की। इसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए अनिल पाठक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article