Gwalior Bengaluru Flight: ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए 3 दिन एक्सट्रा फ्लाइट, एयर इंडिया 17 अक्टूबर से करेगा संचालित

Diwali Gwalior Bengaluru Air India Flight Schedule Details Update: अधिकतर सीटें बुक हो चुकी हैं। ऐसे में एयर इंडिया की एक्सट्रा फ्लाइट से काफी मदद मिलेगी। यह फ्लाइट 17 से 19 अक्टूबर तक संचालित होगी।

Gwalior Bengaluru Flight

Gwalior Bengaluru Flight

Gwalior Bengaluru Flight: दिवाली पर ग्वालियर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया से अच्छी खबर आई है। एयर इंडिया ने यहां से अगले तीन दिन तक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है। इससे दिवाली के कारण बस, ट्रेन और प्लेन्स में अधिकतर सीटें बुक हो चुकी हैं। ऐसे में एयर इंडिया की एक्सट्रा फ्लाइट से काफी मदद मिलेगी। यह फ्लाइट 17 से 19 अक्टूबर तक संचालित होगी।

4 दिन में 2800 यात्रियों ने की हवाई यात्रा

यह अतिरिक्त उड़ान बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली होगी। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु में नौकरी और पढ़ाई के लिए जाते हैं, जिसके कारण बेंगलुरु की उड़ानों में हमेशा भीड़ रहती है। ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए पहले से ही उड़ानें संचालित हो रही हैं।

ग्वालियर से पिछले चार दिनों में कुल 2800 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। इनमें सबसे अधिक यात्री मुंबई से थे। साथ ही, ग्वालियर आने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रही है।

एक्सट्रा फ्लाइट का शेड्यूल

एयर इंडिया ने अतिरिक्त उड़ान का समय निर्धारित कर दिया गया है। यह फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर ग्वालियर सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में, यह ग्वालियर से सुबह 9:45 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article