ग्वालियर: नगर निगम के पीएचई विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री डीके गुप्ता(GWALIOR AE CASE) ने निगम के अधिकारिक वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जब इसकी सूचना नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल को हुई उन्होंने रविवार रात सहायक यंत्री(GWALIOR AE CASE) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।बता दें असिस्टेंट इंजीनियर ने नगर निगम के अधिकारिक वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था। निगमायुक्त ने सहायक यंत्री को दिए कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि नगर निगम के अधिकारिक वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया गया, जो कि आपत्तिजनक होने के साथ ही अन्य सेवकों के समक्ष विपरीत उदाहरण पेश करता है। क्यों न आपके खिलाफ मप्र सिविल सेवा नियम के तहत निलंबन कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। सहायक यंत्री से जवाब तीन दिन में मांगा गया है।
नोटिस-