Guru Nanak Jayanti 2022 : गुरू नानक जयंती पर विधायक कृष्णा गौर ने कही ये बड़ी बात

Guru Nanak Jayanti 2022 : गुरू नानक जयंती पर विधायक कृष्णा गौर ने कही ये बड़ी बात

भोपाल। Guru Nanak Jayanti 2022 पूरे देश में आज गुरु नानक जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर राजधानी भोपाल में अलकापुरी में स्थानीय विधायक कृष्णा गौर ने लोगों के साथ मिलकर पर्व मनाया। अलकापुरी एम्स हॉस्पिटल स्थित गुरूद्वारे पर नानक पर्व धूमधाम से मनाया गया।

विधायक ने कही ये बात —
इस पावन पर्व पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने देश में अमन चैन की कामना करते हुए कहा कि गुरुद्वारा प्रमुख सेवादार हरदीप सैनी का यह बहुत ही अच्छा प्रयास है। यहां पर प्रतिदिन लंगर का आयोजन संपन्न होता है जिससे एम्स में भर्ती पेशंट परिवारों को काफी सहुलत मिलती है। गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार हरदीप सैनी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं नानक जी के बताए मार्ग पर चलकर आम जनमानस की सेवा कर रहा हूं।

कब मनाते हैं गुरू नानक जयंती —
गुरुपर्व या गुरु नानक प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है। इस साल गुरुनानक जयंती 8 नवंबर यानी आज है। यह 10 सिख गुरुओं में से पहले गुरु नानक के जन्म का प्रतीक है। यह एक पवित्र त्योहार और उत्सव है। हर साल गुरु नानक देव के जन्मदिन की तारीख हिंदू कैलेंडर के अनुसार बदल जाती है क्योंकि यह कार्तिक महीने में आती है और इस महीने में पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

क्यों मनाई जाती है गुरु नानक जयंती?
आपको बता दें ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार गुरु नानक का जन्म 15 अप्रैल 1469 को हुआ था। गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक हैं। उनके जन्म दिवस महान उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन गुरु नानक जयंती हर साल इसलिए मनाई जाती है। सिख समुदाय द्वारा उनकी पूजा की जाती है। सिख समुदाय सभी 10 सिख गुरुओं की जयंती मनाता है। पर इनका उत्सव यह बड़े पैमाने पर होता है। वो इसलिए वह पहले गुरु हैं। न केवल भारत में, दुनिया के अन्य हिस्सों में भी समारोह आयोजित किए जाते हैं जहां सिख समुदाय रहता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article