/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/242844039_391014509059021_1710946516453315619_n-35-1.jpg)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि निष्पक्ष, करूणामयी और समावेशी समाज का उनका दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करता है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उनके पवित्र विचारों और नेक आदर्शों का स्मरण करता हूं। निष्पक्ष, करूणामयी और समावेशी समाज का उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है। दूसरों की सेवा करने पर गुरु नानक जी का जोर भी हमें प्रेरणा देता है।’’ गुरु नानक देव के जन्म के दिन को सिख समुदाय प्रकाश पर्व के तौर पर मनाता है। इस बार उनका 552वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us