नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि के चार दिन बीत चुके हैं। Guru Gochar 2022 इस महीने करीब 8 ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। सबसे पहले मंगल का गोचर 7 अप्रैल को होगा। इसके बाद 13 अप्रैल को देवगुरू वृहस्पति का गोचर होगा। गुरु के गोचर में सबसे खास बात ये है कि ये 12 वर्ष बाद बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। यानि 12 साल बाद इनकी मीन में वापसी हो रही है। साथ ही अप्रैल के आखिरी में ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा।
आपको बता दें शनि, गुरु, राहु और केतु ये चारों ग्रह लंबे समय बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। साथ ही इस महीने के आखिर में सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 12 सालों बाद बृहस्पति की मीन राशि में वापसी होने वाली है। 13 अप्रैल को गुरू बृहस्पति अपनी आधिपत्य वाली मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए खास होने जा रहा है।
गुरू गोचर से मीन राशि वालों को सबसे ज्यादा मिलेगा लाभ (Guru Transit In April 2022)
चूंकि गुरु का मीन में गोचर हो रहा है इसलिए ये सबसे अधिक लाभ इसी राशि वालों को देगा। इस गोचर काल के दौरान आ आप उत्साह से भरे रहेंगे। भाग्य आपका प्रबल रहने वाला है। इस दौरान आपकी किस्मत साथ देगी। आप जिस भी काम में परिश्रम करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति की दृष्टि से भी दिन अच्छा बीतेगा। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।
इन दो राशियों पर भी रहेगी गुरु की शुभ दृष्टि
- पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार गुरु मीन राशि में गोचर करेंगे, तो उस दौरान कर्क राशि पर अपनी उच्च दृष्टि होगी।
- इसके अलावा वृश्चिक राशि पर मित्र दृष्टि से देखेंगे। जिसके प्रभाव से इन दो राशियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के आसार हैं।
- वैवाहित जीवन भी आनंदपूर्ण बीतेगा।
- हो सकता है इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार सुनने मिल जाए।
- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है।
- कर्क और वृश्चिक वाले जो भी काम करेंगे उन सभी में आपको सफलता मिलेगी साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा।
- कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
देश पर भी पड़ेगा असर —
- देश पर पड़ने वाले असर की बात करें तो गुरु का राशि परिवर्तन भारत के लिए भी शुभ रहेगा।
- दूसरे देशों से संबंध मजबूत होंगे।
- जिससे आयात—निर्यात बढ़ेगा। साथ ही साथ अधूर पड़े सरकारी कामों और परियोजनों में गति आएगी।
यह भी पढ़ें :
Mangal Rashi Parivartan 2022 : मंगल की कृपा से इन राशियों के कैरियर में आने वाला है उछाल
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।