Guru Gochar: आज से चमकेगी इन दो जातकों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन-इंक्रीमेंट के योग, आर्थिक तंगी होगी दूर!

Guru Gochar 19 March 2025 Rohini Nakshatra : आज से चमकेगी इन दो जातकों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन-इंक्रीमेंट के योग, आर्थिक तंगी होगी दूर!

Guru Gochar 19 March 2025 Rohini Nakshatra Parivartan Effect Mesh Kark astrology hindi news

Guru Gochar 19 March 2025 Rohini Nakshatra Parivartan Effect Mesh Kark astrology hindi news

Guru Gochar 2025 Rohini Naskshatra Parivartan: हर महीने बदलती ग्रहों की चाल में आज ​बुधवार को एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। देव गुरू वृहस्पति अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang)  के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 19 मार्च यानी बुधवार शाम 07:28 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र के अंतिम चरण में गोचर करेंगे।

देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कर्क राशि समेत दो राशि के जातकों को लाभ के योग बनेंगे।

गुरु का गोचर किसके लिए होगा शुभ (Guru Gochar Effect) 

मेष राशि पर गुरु गोचर का असर (Mesh Rashi par Guru Gochar ka Asar) 

गुरू गोचर से मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के धन भाव पर नजर दिए हैं। यानी गुरू की कृपा से आप पैसा जोड़ पााएंगे। इसके अलावा आप जहां भी पैसा लगाएंगे उससे आपको धन लाभ होगा।

समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके जीवन में प्रमोशन के योग बनेंगे। आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। समाज में आपको यश की प्राप्ति होगी।

इतना ही नहीं यदि आप नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको सरकारी नौकरी के भी योग बनते दिख रहे हैं। इस दौरान आपको राजकीय सुख भी प्राप्त होगा। गुरु की कृपा से आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

कर्क राशि पर गुरु गोचर का असर (Kark par Guru Gochar ka Asar)

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरू गोचर से शुभ फल की प्राप्ति होगी। देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।

अगर आप नौकरी पेशा हैं या रोजगार से जुड़े हैं तो आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपका परिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

हो सकता है इस दौरान आपको प्रशासनिक विभाग से मान सम्मान भी प्राप्त हो। इस दौरान आपको निवेश करने से लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से जो काम अटके थे वे भी पूरे होंगे।

इस दौरान आपको करियर में नया आयाम गढ़ने का मौका भी मिलेगा। आप कर्म करते जाएं आपको भाग्य का साथ मिलता जाएगा।

अगर धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसके भी योग बनेंगे। आपको बड़ों और गुरुजनों का आशीर्वाद भी मिलेगा। आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो वह दूर होगी।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें: Shukra Ast 2025 Effect: आज से चमकेगी इनकी किस्मत, अस्त शुक्र कराएंगे लाभ, मिथुन, तुला सहित ये राशियां हैं शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article