Guru Ast 2025: आज से बनेंगे आंधी तूफान के योग! गुरु दिखाएंगे असर, विवाह को लेकर क्या कहती है गुरु की चाल

Guru Ast 2025 Effect Monsoon 2025 Forecast आज से बनेंगे आंधी तूफान के योग! गुरु दिखाएंगे असर, विवाह को लेकर क्या कहती है गुरु की चाल guru-ast-june-2025-effect-weather-forecast-monsoon-pridiction-bhadaliya-navmi-vivah-aandhi-tufan-astrology-grah-gochar-hindi-news-pds

Guru-Ast-2025

Guru-Ast-2025

Guru Ast June 2025: आज 11 जून से ग्रह नक्षत्रों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। देव गुरु वृहस्पति आज से एक महीने के लिए अस्त हो रहे हैं। गुरु की चाल देश और दुनिया में बड़े बदलाव लेकर आएगी। गुरु के अस्त (Guru Ast Effect 2025) होने से मौसम बदलने के साथ साथ आंधी बारिश के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं गुरु के अस्त होने पर क्या होता है, इसका क्या असर होगा।

गुरु, शुक्र अस्त-उदित होने पर बदलता है मौसम

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब भी गुरु और शुक्र (Shukra Ast 2025) अस्त या उदित होते हैं तो इस दौरान मौसम बदलता है। ये आंधी बारिश के योग (Barish ke Yog) बनाते हैं। आज शाम को गुरु जैसे ही अस्त होंगे, वैसे ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंधी बारिश के योग भी बनेंगे।

वैवाहिक जीवन से है गुरु शुक्र का संबंध

ज्योतिष में गुरु (Guru Grah) और शुक्र (Shukra Grah) दो ऐसे ग्रह हैं जो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से सीधे संबंधित रहते हैं। इन्हीं ग्रहों में से गुरु एक बार फिर अपनी चाल बदलने वाले हैं।

ज्योतिष की नजर में गुरु का अस्त (Guru Ast) होना विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat) के लिए अच्छा नहीं होता यानी विवाह मुहूर्त गुरु के उदय होने के दौरान ही निकाले जाने चाहिए।

11 जून को अस्त हो रहे हैं गुरु

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार गुरु 11 जून बुधवार की शाम को अस्त हो रहे हैं। इनके अस्त होने से व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। (Guru Ast Date 2025) रहेंगे।

इस दिन उदित होंगे गुरु

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार देव गुरु वृहस्पति 11 जून बुधवार को एक महीने के लिए अस्त हो रहे हैं। जो 7 जुलाई को एक बार फिर उदित हो जाएंगे। यानी गुरु ग्रह के 30 दिन तक अस्त होने के चलते शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।

4 जुलाई को भ​ड़लिया नवमीं पर नहीं होंगे विवाह

ज्योतिषाचार्य की मानें तो भड़लिया नवमीं एक ऐसा मुहूर्त होता है जब बिना किसी मुहूर्त के शादियां कर ली जाती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। वो इसलिए क्योंकि इस दौरान गुरु ग्रह अस्त रहेंगे। जब गुरु ग्रह अस्त होते हैं तो विवाह कार्य नहीं किए जाते।

साल में दो से तीन बार अस्त होते हैं गुरु

ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु ग्रह साल में दो या तीन बार अस्त होते हैं। ऐसे में इस बार गुरु जून महीने में 11 तारीख को अस्त होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 09 June 2025: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज क्या है खास? पढ़ें आज का राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article