Advertisment

पश्चिमी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने प्रतिष्ठित पत्रकार की हत्या की

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

काबुल, एक जनवरी (एपी) पश्चिमी अफगानिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक प्रतिष्ठित पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले दो महीनों में यह पांचवें पत्रकार की हत्या है।

Advertisment

गोर के प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि प्रांतीय राजधानी फिरोज कोह के पास बिस्मिल्लाह आदील एमाक की गाड़ी पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। वह एक नजदीकी गांव में अपने परिवार से मिलने के बाद शहर लौट रहे थे।

प्रवक्ता आरिफ अबीर ने बताया कि कार में सवार एमाक के भाई समेत अन्य सुरक्षित हैं। एमाक स्थानीय रेडियो सदा-ए-गोर के प्रमुख थे। वह मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे।

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहीद ने कहा कि इस हमले से उसके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisment

एपी

नोमान अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें