Guna News: गुना में BJP उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह सहित समर्थकों ने पार्टी पदाधिकारी से कहा- तुम UP के ग्वाल, वहीं जाओ,  FIR दर्ज

Guna News: गुना में BJP उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह सहित समर्थकों ने पार्टी पदाधिकारी से कहा- तुम UP के ग्वाल, वहीं जाओ, FIR दर्ज

Guna News: गुना में BJP उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह सहित समर्थकों ने पार्टी पदाधिकारी से कहा- तुम UP के ग्वाल, वहीं जाओ,  FIR दर्ज

Guna News : मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने राघवगढ़ से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे भाजपा उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह बना सहित 5 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हीरेंद्र सिंह पर आरोप है, कि वह 29 दिसंबर की रात अपने कुछ समर्थकों के साथ यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष आरएन के घर पहुंचे थे। उन्होंने तोड़फोड़ कर गाली गालौज की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसकी शिकायत आरएन ने 30 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई थी। परीक्षण करने के बाद FIR की गई है।

घटना के बाद  वीडियो और ऑडियो हुए थे वायरल

बता दें, कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो वायरल हुए थे। जिनकी सत्यता परखने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि, हीरेंद्र सिंह बंटी ने ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी।

साथ ही सफाई देते हुए ये भी कहा था कि टिकट हर कोई मांग सकता है। लेकिन टिकट मिलेगा तो किसी एक को ही। पार्टी जिसे उम्मीदवार चुनती है, उसे मिलकर जिताना चाहिए था।

संबंधित खबर:MP News: कमलनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा को नोटिस, AICC ने 2 दिन में मांगा जवाब

आरएन यादव ने पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे पर फोन पर बातचीत होती हुई सुन ली थी। जिसके बाद कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए थे। जब मुझे इस बारे में पता चला तो में ड्राइवर और कर्मचारी के साथ वहां पहुंचा। वहां से समर्थकों को समझाकर वापस ले आया था। विवाद होने जैसी कोई बात नहीं है।

संबंधित खबर:Academic Bank of Credit: काॅलेज में परीक्षा फार्म भरने से पहले ABC रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें स्टूडेंट को क्या होंगे फायदे

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को दी थी कड़ी टक्कर 

बता दें, कि हीरेंद्र सिंह बंटी पूर्व विधायक स्व. मूल सिंह दादाभाई के बेटे हैं। (Guna News) साल 2021 तक वह दिग्विजय सिंह के करीबी थे। साल 2021 में BJP ज्वाइन की और 2023 में BJP आलाकमान ने राघौगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बना दिया था। इस चुनाव में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन को उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन चुनाव में 4505 वोट से हार गए थे। ऐसा करीबी मुकाबला राघौगढ़ में पहले कभी नहीं हुआ। हीरेंद्र सिंह बंटी का मानना है, कि पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं ने उनके साथ विश्ववासघात किया जिसके चलते चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

MP News: कमलनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा को नोटिस, AICC ने 2 दिन में मांगा जवाब

Morena News: पति की हत्या करने वाली पत्नी को उम्र कैद की सजा, मां-बेटी ने मिलकर की थी हत्या; ऐसे मिली सजा

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज नागालैंड से असम पहुंचे राहुल, उठाया असम का मुद्दा

Deepfake New Rules: डीपफेक रोकने के लिए IT मंत्रालय के नए नियम तैयार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को रोकना होगा फेक कंटेंट

MP CM Mohan Yadav Patna Visit: सीएम डॉ मोहन यादव का बिहार दौरा आज, ये है BJP का पूरा प्लान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article