GUNA NEWS : खदान में मिट्टी निकालने गई 7 महिलाएं हादसे का हुई शिकार, प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुना। शहर में एक बार फिर बड़ा हादसा GUNA NEWS हो गया। इस हादसे में 3 महिलाओं के दबे होने की खबर है जबकि 4 महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि यें सभी मिट्टी खोदने गई तभी हादसे का शिकार हो गई। घटना चाचौड़ा विधानसभा के मेहरिया खेड़ी गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चाचौड़ा विधानसभा के मेहरिया खेड़ी गांव में करीबन 7 महिलाएं मिट्टी खोदने गई थी तभी मिट्टी की खदान धंस गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी और विधायक लक्ष्मण सिंह खुद मौके पर पहुंचे। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।