Gulkand Benefits: कब्ज से राहत पाने के लिए खाएं ये चीज, नेचुरल फाइबर से है भरपूर

Gulkand Benefits For Constipation: कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो गर्मियों में इस एक चीज को जरूर खाएं।

Gulkand

Gulkand Benefits For Constipation: आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो गया है। गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। क्या आप जानते हैं कि गुलकंद खाने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है?

Gulkand Benefits For Constipation: गुलकंद के फायदे

गुलकंद एक आयुर्वेदिक सुपरफूड है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें नेचुरल रूप से फाइबर होता है, जो आंतों को साफ करने में मदद करता है। यह स्टूल को सॉफ्ट बनाकर उसे आसानी से पास करने में मदद करता है।

Gulkand Benefits For Constipation: गुलकंद की तासीर

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जो आंतों में जलन को कम करती है। यह एसिडिटी और गैस की समस्या में काफी आराम दिलाता है। गुलकंद आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर करता है।

कब्ज से राहत पाने के लिए गुलकंद कैसे खाएं?

रात में एक टीस्पून गुलकंद गुनगुने दूध के साथ लें। इससे कब्ज की समस्या ठीक होने लगेगी। अगर आप दूध नहीं पीते हैं, तो एक टीस्पून गुलकंद को गुनगुने पानी में मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं।

Vitamin D Deficiency Cancer Risk: विटामिन डी की कमी से जूझ रही दुनिया, भारत में स्थिति गंभीर, बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क

Vitamin D deficiency Cancer risk

Vitamin D Deficiency Cancer Risk: विटामिन D हमारे शरीर और सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यून सिस्टम को बेहतर करने और कई अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं में मददगार है। यह ऐसा विटामिन है, जिसे हमारी बॉडी खुद ही बना सकती है, लेकिन इसके लिए सूरज की रोशनी यानी धूप की जरूरत होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article