Advertisment

Gulab Chand Kataria: जानिए कौन है गुलाब चंद कटारिया ? असम के 31वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

author-image
Bansal News
Gulab Chand Kataria: जानिए कौन है गुलाब चंद कटारिया ? असम के 31वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

गुवाहाटी। Gulab Chand Kataria  गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता ने यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में हुए समारोह में कटारिया को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisment

पहले कौन थे राज्यपाल 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे कटारिया ने जगदीश मुखी का स्थान लिया है, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद रविवार को पद छोड़ दिया।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने शिरकत की।कटारिया मंगलवार को अपनी पत्नी अनीता के साथ यहां पहुंचे थे।

https://twitter.com/i/status/1628283023258161152

अधिकारियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

राज्य के मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और राजभवन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कटारिया (79) राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार में गृह मंत्री रहे थे। असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले वे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।

gulab chan kataria gulab chand kataria gulab chand kataria appointed governor gulab chand kataria assam governor gulab chand kataria farewell gulab chand kataria farewell ceremony gulab chand kataria governor gulab chand kataria governor of assam gulab chand kataria latest news gulab chand kataria new governor of assam gulab chand kataria news gulab chand kataria resigns gulab chand kataria speech gulab chand kataria today gulabchand kataria
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें