Gujrat News: PM नरेद्र मोदी ने वैश्विक आयुष शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा, आयुष उत्पादों पर जताया भरोसा

गुजरात। इस वक्त की बड़ी खबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य से सामने आ रही है जहां पर आज यानि 20 अप्रैल को वैश्विक आयुष शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिस मौके पर आयुष के क्षेत्र में आने वाली संभावनाओं पर बात कही गई है।
18 बिलियन डॉलर बढ़ा क्षेत्र का दायरा
आपको बताते चलें कि, इस मौके पर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आयुष के क्षेत्र में निवेश और नवाचार की संभावनाएं असीमित हैं।आयुष दवाओं, सप्लीमेंट और कॉस्मेटिक्स के उत्पादन में हम पहले ही अभूतपूर्व तेज़ी देख रहे हैं। 2014 में जहां आयुष सेक्टर 3 बिलियन डॉलर से भी कम का था। आज ये बढ़कर 18 बिलियन डॉलर के भी पार हो गया है। वहीं पर आने वाले समय में ये क्षेत्र भारत के लिए उन्नत साबित होगा।
भारत एक स्पेशल आयुष मार्क भी बनाने जा रहा है। भारत में बने उच्चतम गुणवत्ता के आयुष प्रॉडक्ट्स पर ये मार्क लगाया जाएगा। ये आयुष मार्क आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रावधानों से युक्त होगा। इससे विश्व भर के लोगों को क्वालिटी आयुष प्रॉडक्ट्स का भरोसा मिलेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गुजरात pic.twitter.com/BC3YhesDau
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022
बनेगा स्पेशल आयुष मार्क
इसे लेकर पीएम मोदी ने आगे कहा कि,भारत एक स्पेशल आयुष मार्क भी बनाने जा रहा है। भारत में बने उच्चतम गुणवत्ता के आयुष प्रॉडक्ट्स पर ये मार्क लगाया जाएगा। ये आयुष मार्क आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रावधानों से युक्त होगा। इससे विश्व भर के लोगों को क्वालिटी आयुष प्रॉडक्ट्स का भरोसा मिलेगा। इसे लेकर FSSAI ने पिछले ही हफ्ते अपने नियमों में आयुष आहार नाम की एक नई श्रेणी घोषित की है। इससे हर्बल न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट के उत्पादकों को बहुत सुविधा मिलेगी।