नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल, CM ने ट्वीट कर जताया दुख

वडोदरा: आज सुबह नेशनल हाईवे स्थित वाघोड़िया चौकड़ी ब्रिज पर एक डम्पर और आयशर ट्रक के बीच भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी तेज हुई कि हादसे में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना के शिकार 15 लोग हुए। बताया जा रहा है कि यह हादसा कपूरई से अहमदाबाद की तरफ हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले में संज्ञान लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया और उन्होंने ट्वीट कर कहा की- ”आज वडोदरा के पास हुई सड़क दुर्घटना के कारण जान-माल के नुकसान से दुखी हूं। अधिकारियों को जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए। जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं, यह कामना है। मैं मृतकों के लिए भी प्रार्थना करता हूं।’
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था की उसमें बैठे लोगों को संभलने या फिर हिलने का भी मौका नहीं मिला। हादसे के बाद वहां स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी, मौके पर फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा आयशर ट्रक व डंपर में फंसी लाशों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
जिसमें 5 महिला, 3 पुरुष और एक बच्चे समेत 9 लोगों की बॉडी बरामद हुईं। बाकी अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर सयाजी अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, इनमें से भी कइयों की स्थिति नाजुक होने के कारण मौत का यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।