Advertisment

गुजरात: आरएसएस से संबद्ध संगठनों की पांच से सात जनवरी को बैठक

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अहमदाबाद, चार जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय बैठक गुजरात के गांधीनगर में पांच से सात जनवरी के बीच होगी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हिस्सा लेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान संघ से संबद्ध 25 संगठनों के 150 प्रतिनिधि अपने अनुभव, प्रतिक्रिया एवं सूचनाएं एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह बैठक गांधीनगर में कर्णावती विश्वविद्यालय परिसर में होगी।

कुमार ने कहा कि भागवत और नड्डा के अलावा संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के साथ ही अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, एबीवीपी, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति, स्वदेशी जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के शीर्ष नेता समन्वय बैठक में शामिल होंगे।

Advertisment

उन्होंने बताया कि समन्वय बैठक हर वर्ष दो बार आयोजित की जाती है। आम तौर पर सितंबर की बैठक बड़े स्तर पर होती है जबकि जनवरी में होने वाली समन्वय बैठक में कम लोग शामिल होते हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें