गुजरात। इस वक्त की बड़ी खबर राज्य के भरूच जिले से सामने आ रही है जहां पर रासायनिक कारखाने में बड़ा विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सभी फैक्ट्री में ही काम करते है।
जानें क्या है पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, यह घटना गुजरात के भरूच से सामने आई है जहां पर बीते रविवार रात को एक बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है. यह जानकारी पुलिस ने दी है। बताया जा रहा है कि,यह दुर्घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब 3 बजे हुई। इसे लेकर अधिक जानकारी देते हुए भड़ूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि, छह पीड़ित एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें डिस्टिलेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।
अगस्त में हुई थी घटना
आपको बताते चलें कि, बीते साल अगस्त में भी भरूच के ही दाहेज इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।