/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/gujrat-31.jpg)
मोरबी। Gujarat Morbi Bridge Collapse गुजरात के मोरबी क्षेत्र के माच्छू नदी में रविवार को केबल ब्रिज टूटकर गिरने से हुए हादसे में मौत का आंकड़ा 132 पहुंच गया है। इस दुखद घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। नदी को पानी को कम करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। ताकि अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। ऐसी खबर आ रही है कि इसमें हादसे में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी इस हादसे में मौत हो गई है।
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 132 लोगों की मृत्यु इस हादसे में हुई है। नेवी,NDRF, वायुसेना और सेना तेजी से पहुंच गई। पूरी रात (खोज और बचाव कार्यों के लिए) 200 से अधिक लोगों ने काम किया है। उनके अनुसार CM ने अहमदाबाद से रवाना होते हुए कल ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था। विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच चल रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us