Gujarat Congress Nagariya Nikay Election: कांग्रेस ने गुजरात नगर निकाय चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

अहमदाबाद, इस महीने के अंत में दो चरणों में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनावों (Gujarat Congress Nagariya Nikay Election) के लिए कांग्रेस ने अहमदाबाद को छोड़कर पांच नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

सूची में सूरत (Surat), वडोदरा (Vadodara), राजकोट (Rajkot), जामनगर (JaamNagar) और भावनगर नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

142 उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने सूरत नगर निगम (Congress Surat Nagara Nigam) के लिए 52, वड़ोदरा के लिए 20, राजकोट के लिए 22, जामनगर के लिए 27 और भावनगर नगर निकाय के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए सैकड़ों उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी की हैं, जहाँ पार्टी सभी सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रही है।

स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार एआईएमआईएम भी मैदान में उतरेगी। स्थानीय निकाय चुनाव 21 और 28 फरवरी को दो चरणों में होने वाले हैं। छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे और 28 फरवरी को नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव होंगे। पहले चरण के परिणाम 23 फरवरी को और दूसरे चरण के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article