/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/gujaratfire.webp)
हाइलाइट्स
- बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में हादसा।
- एमपी के 18 मजदूरों की मौत।
- तीन लोगों की हालत गंभीर।
Gujarat Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा की डीसा तहसील के धुनवा रोड की एक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में मंगलवार सुबह बायलर फटने से लगी भीषण आग में 18 मजदूरों की जिंदा जलन से मौत हो गई है। इस हादसे में 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 5 मजदूर मामूली घायल है। सभी मध्यप्रदेश के बताए जा रहे है।
दो दिन पहले ही आए थे मजदूर
अब तक मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही मजदूर फैक्ट्री पटाखें बनाए आए थे। धमाका इतना भीषण था कि मजदूर 50 मीटर दूर तक उड़कर बिखर गए थे। फैक्ट्री के पीछे खेत में कुछ मजदूरो के अंग मिले है। मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।
बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल उन्होंने पानी के प्रेशर से आग को काबू करने का प्रयास किया, करीब 5 से 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। घटनास्थल पर अब तक अफरा-तफरी का माहौल है।
https://twitter.com/ANI/status/1907003818837176798
30 से 40 फीसदी तक झुलसे मजदूर
बनासकांठा जिला पुलिस के अनुसार सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिससे घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार 3 मजदूर 40 प्रशित से अधिक झुलस चुके है। जिनका पालनपुर के बनास मेडिकल कॉलेज मे उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या बढ सकती है।
धमाके से फैक्ट्री की छत का स्लैब भी टूट गया था, जिस वजह से राहत कार्य में जुटे लोगों को बचाव कार्य में परेशानी हुई। यह फैक्ट्री दीपक टेडर्स के नाम से दर्ज है। यह कंपनी किसी खूबचंद सिंधी की बताई जा रही है।
कलेक्टर मिहिर पटेल ने कहा
बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने कहा है कि अभी तक फैक्ट्री के मलबे से 13 शव निकाले जा चुके हैं। पूरा आरसीसी स्लैब ढह गया था। राहत दल मलबा हटा रहा है। इस घटना में घायल हुए चार लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस जांच जारी है, आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/cmmohan.jph_.webp)
यह भी पढ़ें-
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us