Gujarat Assembly Election 2022: 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत ! भाजपा-कांग्रेस ही नहीं आप का कड़ा मुकाबला

Gujarat Assembly Election 2022:  89 सीटों पर 788 उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत ! भाजपा-कांग्रेस ही नहीं आप का कड़ा मुकाबला

गुजरात। Gujarat Assembly Election 2022 चुनावी रण का माहौल जहां पर बन गया है वहीं पर 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान 89 सीटों पर होगा। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा आप के 788 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। जिसे लेकर लेकर राजनीतिक पार्टियों ने जोरो-शोरो से मतदान किया है।

पहले चरण में कितने प्रत्याशी लड़ेगे चुनाव

आपको बताते चलें कि, पहले चरण के मुख्य उम्मीदवारों में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी की किस्मत भी दांव पर है, जो देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया से चुनाव लड़ रहे हैं. गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, छह बार के विधायक कुंवरजी बावलिया, मोरबी के ‘नायक’ कांतिलाल अमृतिया, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा और AAP की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का नाम अभी तक सामने आया है तो वहीं पर BJP ने नौ, कांग्रेस ने छह और AAP ने पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. पहले चरण के कुल 788 उम्मीदवारों में से 718 पुरुष और केवल 70 महिला उम्मीदवार हैं. वहीं, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने पहले चरण में 57, भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने 14, समाजवादी पार्टी ने 12, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इसके अलावा 339 निर्दलीय भी चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में कितने है मतदाता

आपको बताते चलें कि, निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता रजिस्टर्ड हैं. इनमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और 497 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. गुजरात में कुल 4,91,35,400 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं.पहले चरण के मतदान में 25,434 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिनमें से शहरी क्षेत्रों में 9,018 और ग्रामीण क्षेत्रों में 16,416 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article