WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

Gujarat Assembly Election 2022: पहले चरण में ये उम्मीदवार दिखाएंगे 10 का दम ! जलवा बरकरार रख पाएगी भाजपा

Bansal News by Bansal News
November 12, 2022-6:38 AM
in देश-विदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, सात बार विधायक रहे कुंवरजी बावलिया, मोरबी के ‘हीरो’ कांतिलाल अमृतिया, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले 10 प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा और प्रमुख राजनीतिक दल लगभग इन सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं।

पहले चरण में किस्मत आजमा रहे प्रमुख राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के 10 प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

1) कांतिलाल अमृतिया:

कांतिलाल अमृतिया (भाजपा): दो हफ्ते पहले जब मोरबी शहर में एक नदी पर बना सस्पेंशन पुल टूटकर गिर गया था, तब पीड़ितों को बचाने के लिए पानी में कूदते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अमृतिया अचानक सुर्खियों में आ गए थे। इससे पहले तक राजनीतिक हलकों में उन्हें लगभग भुला दिया गया था। जनता के बीच लोकप्रियता और इस बहादुरी भरे कार्य ने उन्हें मोरबी विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट दिलाने में मदद की। कानाभाई के नाम से मशहूर अमृतिया ने 1995, 1998, 2002, 2007 और 2012 में मोरबी सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन 2017 में वह हार गए थे। साल 2017 में वह कांग्रेस उम्मीदवार बृजेश मेरजा से हार गए थे। बाद में मेरजा भाजपा में शामिल हो गए थे। मेरजा ने भाजपा के टिकट पर मोरबी में उपचुनाव लड़ा और फिर से विधानसभा पहुंचे। फिलहाल वह भाजपा सरकार में मंत्री हैं।

2) कुवंरजी बावलिया (भाजपा)-

राजकोट जिले की जसदण सीट से सात बार विधायक रहे बावलिया भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। कोली समुदाय के प्रमुख नेता बावलिया कांग्रेस के टिकट पर जसदण से छह बार चुनाव जीते हैं। वह 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट से लोकसभा चुनाव जीते थे। साल 2017 में जसदण से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद बावलिया ने 2018 में इस्तीफा दे दिया और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें जल्द तत्कालीन विजय रूपाणी नीत सरकार में मंत्री बनाया गया। बाद में उन्होंने उसी सीट से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव जीता। बावलिया के खिलाफ कांग्रेस ने कोली नेता भोलाभाई गोहेल को मैदान में उतारा है। गोहेल ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी। 2017 में जब गोहेल की जगह बावलिया को टिकट दिया गया, तो गोहेल भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, बावलिया के भाजपा में जाने के बाद 2018 में गोहेल कांग्रेस में लौट गए।

3) बाबू बोखिरिया (भाजपा):

मेर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 69 वर्षीय बोखिरिया को भाजपा ने पोरबंदर सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 1995, 1998, 2012 और 2017 में यह सीट जीती थी। 2002 और 2007 में बोखिरिया को उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने हराया था। दोनों इस बार भी आमने-सामने हैं।

4) भगवान बराड़ (भाजपा):

तलाला (गिर सोमनाथ जिले) से कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद बराड़ (63) को उसी सीट से भाजपा ने टिकट दिया है। भगवान बराड़ अहीर समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने तलाला निर्वाचन क्षेत्र से 2007 और 2017 में भी जीत हासिल की। उनके भाई जशुभाई बराड़ ने 1998 और 2012 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। तलाला गिर सोमनाथ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2017 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा जिले में अपना खाता नहीं खोल सकी थी क्योंकि कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल की थी।

5) पुरुषोत्तम सोलंकी (भाजपा):

उनकी बिगड़ती सेहत के बावजूद भाजपा ने भावनगर ग्रामीण के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। एक प्रमुख कोली नेता सोलंकी को गुजरात में एक ‘कद्दावर व्यक्ति’ माना जाता है।

6) रिवाबा जडेजा (भाजपा):

भाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए जामनगर उत्तर से भारतीय क्रिकेटर और जामनगर के मूल निवासी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को मैदान में उतारा है, जिन्हें राजनीति या चुनाव लड़ने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। सत्तारूढ़ दल ने इस सीट से मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया है।

7) परेश धनानी (कांग्रेस):

अमरेली से किस्मत आजमा रहे धनानी 2002 में कम उम्र में प्रदेश भाजपा के दिग्गज पुरुषोत्तम रूपाला को हराकर चर्चा में आए थे। हालांकि वह 2007 में चुनाव हार गए थे, लेकिन 2012 और 2017 के चुनाव में पाटीदार बहुल इस सीट से उन्हें जीत मिली। वह गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

8) वीरजी थुम्मर (कांग्रेस):

वह लाथी सीट (अमरेली जिले) से मौजूदा विधायक हैं और विपक्षी दल के वरिष्ठ व मुखर नेताओं में से एक हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर अमरेली से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं।

9) गोपाल इटालिया (आप):

इस युवा नेता को हाल में गुजरात आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था और अब उन्हें सूरत शहर की पाटीदार बहुल कटारगाम विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है, जो फिलहाल भाजपा के कब्जे में है। पाटीदार कोटा आंदोलन के कारण 2017 में भाजपा के खिलाफ माहौल होने के बावजूद कांग्रेस इस सीट को सत्ताधारी दल से नहीं छीन सकी थी।

10) अल्पेश कथीरिया (आप):

हार्दिक पटेल के पूर्व सहयोगी कथीरिया को सूरत शहर में पाटीदार बहुल वराछा रोड सीट से टिकट दिया गया है, जिसका प्रतिनिधित्व फिलहाल भाजपा के पूर्व मंत्री किशोर कनानी कर रहे हैं। कथीरिया पर हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाले पाटीदार आंदोलन के दौरान कथित रूप से लोगों को भड़काने के आरोप में राजद्रोह का मामला चल रहा है।

Bansal News

Bansal News

Related Posts

देश-विदेश

Karnataka Election AIMIM: कर्नाटक चुनाव में AIMIM की एंट्री ! 25 सीट पर उतारेगी उम्मीदवार

April 4, 2023-12:18 PM
देश-विदेश

Gujarat Assembly Session 2022: आज से शुरू होगा दो दिवसीय विधानसभा सत्र ! शपथ लेगें नवनिर्वाचित विधायक

December 19, 2022-5:29 AM
देश-विदेश

किस्सा : भारत का वो मुख्यमंत्री, जो भारत—पाकिस्तान युद्ध में मारे गए थे

December 13, 2022-6:40 AM
देश-विदेश

Hardik Patel: क्या हार्दिक का राजनीतिक खेल खत्म हो चुका है? सिर्फ विधायक बने रहने के लिए आए थे बीजेपी में

December 12, 2022-11:00 AM
Load More
Next Post

Dr Vikas Divyakirti Controversy : डॉ विकास दिव्यकीर्ति का पोस्टर जलाकर FIR कराने की मांग, जानें पूरा मामला

Bareilly School College Holiday 18 to 20 August hindi news zxc
उत्तर प्रदेश

Bareilly School College Holiday: बरेली मे अगले 3 दिन 10 स्कूल-कॉलेज बंद, 20 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश

August 17, 2025-8:21 PM
Vice Presidential election CP Radhakrishnan NDA candidate Governor of Maharashtra hindi news
अन्य राज्य

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उम्मीदवार, अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल

August 17, 2025-8:16 PM
Chhatarpur Bank Cash Van
अन्य

Chhatarpur Bank Cash Van: छतरपुर में ₹61 लाख की कैश वैन लूट का पीड़ित ही निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2025-7:59 PM
Jabalpur Isaf Bank Robbery Gold worth Rs 14 crore 4 accused arrested hindi news
जबलपुर

Jabalpur Isaf Bank Robbery: जबलपुर के इसाफ बैंक से 14 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2025-7:13 PM
Animal Blood Bank Bhopal
अन्य

Animal Blood Bank:भोपाल में कुत्ते-बिल्ली भी डोनेट कर सकेंगे ब्लड, अक्टूबर से शुरू होगी सेवा, जानें क्या पूरी प्रोसेस ?

August 17, 2025-7:11 PM
Bareilly Route Diversion ala-hazrat-urs-diversion 3 days Urs-e-Rajvi hindi news zxc
उत्तर प्रदेश

Bareilly Route Diversion:बरेली में उर्स-ए-रजवी पर 18 अगस्त से रूट डायवर्जन, पुराना रोडवेज बस स्टैंड बंद, जानें रूट प्लान

August 17, 2025-6:57 PM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.