Gufa Mandir Mahant : गुफा मंदिर के महंत बने 12 घाट के रामप्रवेश दास, चादर ओढ़ाकर की गई महंताई की प्रक्रिया पूरी

लालघाटी गुफा मंदिर को नए महंत Gufa Mandir Mahant मिल गए है। 12 घाट वृंदावन के महंत रामप्रवेश दास को गुफा मंदिर लाल घाटी का महंत नियुक्त किया गया एवम महंत चंद्रमा दास त्यागी के शिष्य विजय दास (विमल) त्यागी को अधिकारी नियुक्त किया गया।

Gufa Mandir Mahant : गुफा मंदिर के महंत बने 12 घाट के रामप्रवेश दास, चादर ओढ़ाकर की गई महंताई की प्रक्रिया पूरी

भोपाल। लालघाटी गुफा मंदिर को नए महंत Gufa Mandir Mahant मिल गए है। 12 घाट वृंदावन के महंत रामप्रवेश दास को गुफा मंदिर लाल घाटी का महंत नियुक्त किया गया एवम महंत चंद्रमा दास त्यागी के शिष्य विजय दास (विमल) त्यागी को अधिकारी नियुक्त किया गया। आज सुबह भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एंव सभी वैदिक ब्राह्मणों पुजारियों और गणमान्य नागरिकों के समक्ष 12 घाट के महंत रामप्रवेश दास महाराज को चादर ओढ़ाकर गद्दी सौंपी गई एवं महंत विजय विमल दास त्यागी को चादर ओढ़ाकर अधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रमुख व मंदिर से जुड़े हुए भक्तगण उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार गुफा मंदिर लालघाटी के नए महंत राम प्रवेश दास महाराज एवं संत विजय दास जी(विमल) को अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इन दोनों नामों की घोषणा डाकोर पीठाधीश्वर माधवाचार्य महाराज जी के द्वारा कर मंदिर में नए महंत व अधिकारी को साल श्रीफल देकर पट्टाभिषेक किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा उपस्थित होकर नवनियुक्त महंत एवं नवनियुक्त अधिकारी जी को पुष्प अर्पित कर शुभकामनाएं दी एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article