Groom suicide case Indore : शादी के बाद दूल्हे ने खाया जहर,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, चल रहा इलाज

इंदौर। शहर के चंदन नगर क्षेत्र में एक दूल्हे ने जहर (poison) खा लिया। दूल्हे को गंभीर हालत में Groom suicide case Indore इलाज के लिए एम.वाय.अस्पताल में भर्ती (admit) किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलते ही चंदननगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक ने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। जल्द ही कारणों का पता चल सकेगा।
दूल्हे का निकाह हो चुका है
जानकारी के अनुसार युवक शादी के दूसरे दिन ही जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दूल्हे के घर में रविवार को रिसेप्शन था, लेकिन लाॅकडाउन की वजह से सोमवार के लिए टाल दिया गया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। उसने जहर क्यों खाया है, इसका कारण उन्हें नहीं पता है। दूल्हे के परिजनों का कहना है कि दूल्हे का निकाह हो चुका है और वलीमा की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।
ये है मामला
चंदन नगर निवासी सैफ अली की शनिवार को मल्हारगंज में शादी थी। रविवार को दुल्हन के साथ वह घर लौटा। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। परिवार वाले उसे आनन-फानन में अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसने जहर खाया है।