भोपाल। Green Corridor Organ Donation in Bhopal अनमोल भले ही इस दुनिया को छोड़ गया। mp breaking news लेकिन अपने नाम को सार्थक करते हुए वह लोगों को जीवन का अनमोल तोहफा दे गया। bhopal जिससे उसे जिंदगी भर याद किया जाएगा। आपको बता दें सोहागपुर के रहने वाले अनमोल जैन का ब्रेन डेड होने के कारण मृत्यु के बाद वह 5 लोगों के जीवन को संवार गया।
इसके लिए राजधानी भोपाल में आज एक साथ तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। आपको बता दें 23 साल के अनमोल के अंगों से पांच लोगों के जीन में सुखियां आई हैं। जिसके बाद उन्हें जीवन मिला है। आपको बता दें युवक का दिल अहमदाबाद में किसी को दान किय गया है। तो वहीं किडनी और दूसरे ऑर्गन भोपाल, इंदौर, हैदराबाद के मरीजों को दिए गए हैं। इसके लिए सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस अफसरों की मौजूदगी में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
भोपाल में पहली बार बनाए गए एक साथ तीन ग्रीन कॉरिडोर#Bhopal #भोपाल #Greencorridor #Bhopalgreencorridor pic.twitter.com/uoYP7aJrya
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) November 28, 2022
17 सितंबर को हुआ था एक्सीडेंट —
आपको बता दें अनमोल जैन का बीते 17 सितंबर को एक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। उसके बाद परिजनों ने उसके अंग दान करने का फैसला लिया था। अनमोल के भाई गौरव जैन का ने बताया कि यह फैसला परिवार के सदस्यों के लिए बेहद मुश्किल था, मगर हमें पता था की हम सही कर रहे हैं। परिवार को इस बात की जानकारी थी कि ऐसे मामलों में अंगदान किया जा सकता है। अस्पताल के डाक्टरों के साथ चर्चा के बाद परिवार ने सहमति जताई। इस बड़े फैसले के बाद युवक के अंग उन रोगियों को दान किए जा रहे हैं, जिन्हें उनकी सख्त जरूरत है। मंजूरी मिलने के बाद प्रत्यारोपण टीम को तुरंत सक्रिय किया गया। जिसकी सूचना जोनल ट्रांसप्लांट कोर्डिनेशन सेंटर को भेज दी गई।
ऐसा पहुंचे आर्गन —
पहली एंबुलेंस सुबह 9.40 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। जिसके 23 मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस 10.3 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई। फिर इसके 38 मिनट बाद तीसरी एंबुलेंस 10.41 बजे भोपाल के चिरायु अस्पताल के लिए रवाना हुई। जरूरतमंद को किडनी दी गई।