Greater Noida Fire Incident: कूलर पैड बनाने की फैक्ट्री में लगी आग , आठ लोग झुलसे

Greater Noida Fire Incident: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां पर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आपको बताते चलें कि, आग सुबह पांच बजे लगी जिसमें 8 लोगों के झुलसने की खबर मिली हैष
सीएफओ ने दी जानकारी
इस खबर की जानकारी देते हुए सीएफओ अरुण कुमार ने बताया, “एक कूलर पैड बनाने की फैक्ट्री में देर रात आग लगने की सूचना मिली। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग किन कारणों से लगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं है।
ग्रेटर नोएडा: बादलपुर थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी।
सीएफओ अरुण कुमार ने बताया, “एक कूलर पैड बनाने की फैक्ट्री में देर रात आग लगने की सूचना मिली। मौके पर हमने 4 दमकल की गाड़ियां भेजी। आग पर काबू पा लिया गया है। अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है।” pic.twitter.com/PCNlAhDtED
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
फैक्ट्री में 24 से ज्यादा कर्मचारी करते काम
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कारखाने के अंदर 24 से ज्यादा कामगार थे जिन्हें दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग के चलते आठ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0 Comments