Grammy Award 2022: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं देने पर फैंस नाराज, जानें क्या हुआ

Grammy Award 2022: संगीत क्षेत्र के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन जहां लास वेगास में किया गया वहीं पर संगीत से जुड़े सिंगर और संगीत को अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान इस अवॉर्ड को लेकर भारतीय फैंस में नाराजगी छा गई है जहां पर भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं देने पर फैंस नाराज हो गए , जहां सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है।
ऑस्कर में भी नहीं दी थी श्रद्धांजलि
आपको बताते चलें कि, बीते दिनों हुई ऑस्कर सेरेमनी के दौरान भी भारत की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दी गई जिसके बाद ग्रैमी में भी सम्मान नहीं दिया गया। इस आयोजन के दौरान 2022 के ग्रैमीज इन मेमोरियम सेगमेंट ने लेट ब्रॉडवे म्यूजिशियन स्टीफन सोंडाइम, टेलर हॉकिन्स और टॉम पार्कर को श्रद्धांजलि दी।
फैंस ने इस तरह दिखाई नाराजगी
आपको बताते चलें कि, सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताते हुए जमकर ट्रोल किया है जिसमें कई फैंस के कमेंट सामने आ रहे है। जिसमें एक फैंस ने लिखा कि, “आज शाम इन मेमोरियम सेगमेंट में आपने प्रतिष्ठित और महान गायिका #लता मंगेशकर, @mangeshkarlata को कैसे भूल गए?” वही कई फैंस ने इसे सबसे बड़ी चूक माना है। इसके अलावा एक अन्य फैंस ने कहा कि, , #GRAMMYs ने भारतीय इतिहास के महानतम गायकों को श्रद्धांजलि नहीं दी: #लता मंगेशकर और #बप्पी लहिरी। बता दें कि, इससे पहले के आयोजन में भारतीय सिंगर औऱ अभिनेताओं को याद किया जा चुका है।
0 Comments