Saptahik Shubh Muhurat 2024: अगर आप अगले हफ्ते करने जा रहे हैं गृह प्रवेश और मुडंन कार्य, यहां पढ़ लें साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

Saptahik Shubh Muhurat 2024: अगर आप अगले हफ्ते करने जा रहे हैं गृह प्रवेश और मुडंन कार्य, यहां पढ़ लें साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

Saptahik Shubh Muhurat: इस सप्ताह क्या है गृह प्रवेश, मुंडन के शुभ मुहूर्त, पढ़ें साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

Saptahik Shubh Muhurat 2024: अगर आप भी अगले हफ्ते यानी 5 फरवरी से 11 फरवरी के बीच में कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अगले हफ्ते मुंडन, गृह प्रवेश के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं। साथ ही जानेंगे इस सप्ताह कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

    साप्ताहिक ग्रह गोचर Weekly Grah Gochar 2024: 

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा। 5 फरवरी के रात 3:51 बजे से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 8 फरवरी को 8:10 से मकर राशि में यह गोचर करेगा। इसके उपरांत 10 फरवरी को 11:38 दिन से यह कुंभ राशि का हो जाएगा।

इस सप्ताह सूर्य और बुध पूरे सप्ताह मकर राशि में रहेंगे। इनके अलावा गुरु पूरे सप्ताह मेष राशि में, शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में और राहु वक्री होकर पूरे सप्ताह में मीन राशि में भ्रमण करेंगे। मंगल प्रारंभ में धनु राशि में रहेगा और 5 फरवरी के 9:30 रात से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र प्रारंभ में धनु राशि में रहेगा तथा 11 तारीख के 5:20 रात अंत से मकर राशि में गोचर करेगा।

   साप्ताहिक शुभ मुहूर्त (Weekly Shubh Muhurat 2024 5-11 feb) 

इस सप्ताह 5, 6, 7, 8 तारीख को विवाह का मुहूर्त है।

मुंडन का मुहूर्त भी 5 तारीख को है।

इसके अलावा 8 तारीख को गृह प्रवेश, अन्नप्राशन और नामकरण के मुहूर्त हैं।

उपनयन और गृहारंभ का इस सप्ताह कोई मुहूर्त नहीं है।

इस सप्ताह 9 तारीख को मौनी अमावस्या है।

9 फरवरी को ही सूर्योदय से रात के 12:24 तक सर्वार्थ सिद्ध योग है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article