Grah Gochar 2025: राहु-केतू की चाल, इन तीन राशियों के लिए अच्छे नहीं संकेत! कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल

Grah Gochar Rahu Ketu Shani Rashi Parivartan 16 2025 Effect: राहु-केतू की चाल, इन तीन राशियों के लिए अच्छे नहीं संकेत! कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल grah-gochar-rahu-ketu-16-march-2025-nakshtra-parivartan-effect-vrash-dhanu-kumbh-par-asar-astrology-hindi-news-pds

Grah-Gochar-Rahu-Ketu-Nakshatra-Parivartan-16-March-2025

Grah-Gochar-Rahu-Ketu-Nakshatra-Parivartan-16-March-2025

Rahu-Ketu Nakshatra Parivartan 16 March 2025:  हर महीने ग्रहों की बदलती चाल विभिन्न जातकों पर अच्छा बुरा प्रभाव डालती है। 14 मार्च 2025 को होली के बाद ग्रहों में राहु और केतू अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।

ज्योतिषीय  गणना (Jyotish) के अनुसार होली (Holi 2025) के दो दिन बाद 16 मार्च को होली के बाद राहु-केतु की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जो 16 मार्च की शाम से प्रभावी होगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन राहु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में और केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह बदलाव तीन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है, जिन पर इसका प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है।

इन राशियों के जातकों को इस समय बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यह समय इन तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

मार्च में राहु केतू कब बदलेगे चाल (March Grah Gochar Date) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्च में 16 तारीख को शाम 6:50 मिनट पर राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन कर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा केतु भी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। तो वहीं मार्च का महीना खत्म होने से पहले 29 मार्च 2025 की देर रात 11:1 मिनट पर शनि देव भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।

राहु-केतू-शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव (Rahu Ketu Shani Effect on Zodic Sign) 

राहु-केतू का वृषभ राशि पर असर (Rahu Ketu Gochar Effect on Vrash)

ज्योतिष के अनुसार वृष राशि के जातकों के जीवन पर राहु-केतु और शनि गोचर का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। अगर आप लवलाइफ में हैं तो आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में लव लाइफ जी रहे लोगों को सतर्क रहना होगा। इन जातकों का मूड खराब हो सकता है। अगर आप युवा हैं तो आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। वृद्धजनों को उदर विकार घेर सकते हैं।

राहु=केतू का धनु राशि पर असर (Rahu Ketu Gochar Effect on Dhanu) 

राहु, केतु और शनि के गोचर से धनु राशि वालों को मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको करियर में रुकावटें आ सकती हैं। जिससे मन परेशान रहेगा। अगर आप कारोबारी हैं तो आपको धन हानि हो सकती है। हो सकता है आपको कर्ज लेना पड़ जाए। बड़ी कंपनी से लिया लोन आपको परेशानी खड़ी कर सकता है। यानी आपको इससे लाभ के योग कम हैं।

राहु -केतू गोचर का कुंभ राशि पर असर (Rahu Ketu Gochar Effect on Kumbh)

राहु केतू के गोचर से राशि चक्र की 11 वीं राशि कुंभ पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। आकपो इस दौरान आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको होली के बाद दुर्घटना के योग हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपका कार्यालय में किसी से विवाद हो सकता है। इन जातकों का पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Holi Surya Gochar 2025: होली पर बदलेगी सूर्य की चाल, मीन राशि में पहुंचकर किसकी चमकाएंगे किस्मत, पढ़ें राशियों पर असर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article