Advertisment

गाज़ियाबाद की घटना पर राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक, मृतक‍ों के परिजनों को आर्थिक सहायता

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, तीन जनवरी (भाषा) उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गाज़ियाबाद के मुरादनगर में शमशान घाट की छत गिरने से हुई कई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Advertisment

रविवार को राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल पटेल ने मुरादनगर में शमशान घाट की छत गिरने के हादसे में हुई अनेक लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए, दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट देने को भी कहा है।

योगी ने घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Advertisment

भाषा आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें