Advertisment

खनन क्षेत्र का पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास करेगी सरकार: गहलोत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, नौ जनवरी (भाषा) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में अपार खनिज सम्पदा मौजूद है, जिसका समुचित दोहन न केवल इस राज्‍य बल्कि हमारे देश की तस्वीर बदल सकता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनन के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता, तकनीक, पारदर्शिता और निवेश आकर्षित करने की नीति के साथ काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित मुद्दों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यबल गठित करने के भी निर्देश दिए।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान में खनन क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल व अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

Advertisment

एक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि खनन के क्षेत्र में राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज अन्वेषण को गति देने के लिए राज्य खनन उत्‍खनन ट्रस्ट का गठन किया गया है। जल्द ही एक बेहतर खनिज नीति पेश की जाएगी।

वेदांता समूह के चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान खनिजों के रूप में धन उपजाने वाली धरती है। यहां जस्‍ते से लेकर तांबे और सोने के साथ-साथ गैस, तेल और चूना पत्‍‍थर जैसे खनिज भरपूर मात्रा में हैं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी विकास की प्रबल क्षमता मौजूद है।

भाषा पृथ्‍वी

शफीक

Advertisment
चैनल से जुड़ें