Advertisment

राजनीतिक एजेंडे के तहत मुख्‍तार के खिलाफ प्रतिशोधवश कार्रवाई कर रही सरकार : अफजाल अंसारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बलिया (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मंगलवार को कहा, '' योगी सरकार बसपा विधायक मुख्‍तार अंसारी के विरूद्ध राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रतिशोध वश कार्रवाई कर रही है।’’

Advertisment

बसपा के गाजीपुर से सांसद अंसारी ने मंगलवार को बसपा विधायक मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अफजाल अंसारी विधायक मुख्‍तार अंसारी के बड़े भाई हैं।

उन्होंने कहा, ''योगी सरकार को न तो देश के संवैधानिक तंत्र पर भरोसा है और न ही अदालत के फैसले पर । देश में कोविड महामारी के चलते विचाराधीन कैदी की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की जा रही है, लेकिन योगी सरकार मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश के तहत उन्हें पंजाब से उत्तर प्रदेश पेशी के बहाने लाना चाहती है।''

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्तार अंसारी स्वयं अपनी हत्या की आशंका जता चुके हैं ।’’

Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के लिए मुख्तार अंसारी राजनैतिक एजेंडा बन गए हैं और भाजपा को ऐसा लगता है कि मुख्तार अंसारी के सहारे विधानसभा के आगामी चुनाव में उसे लाभ हासिल हो सकता है ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीर्ष न्यायालय में दिये गये हलफ़नामा में मुख्तार अंसारी के विरुद्ध दस मुकदमे का उल्लेख किया गया है । उन्होंने दावा किया कि सभी मुकदमे झूठे हैं तथा राजनैतिक साजिश के तहत मुख्तार अंसारी को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है ।

उन्होंने कहा, ''उनके परिवार को देश के न्याय तंत्र पर पूर्ण भरोसा है और विश्वास है कि मुख्तार अंसारी न्यायालय से निर्दोष साबित होंगे।''

Advertisment

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर माह में मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी अफशां अंसारी ने राष्‍ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पति की हत्‍या की आशंका जताते हुए हस्‍तक्षेप की मांग की थी। अंसारी ने अपने पत्र में अपने परिवार के देश की आजादी की लड़ाई में दिये गये योगदान का जिक्र किया था।

भाषा सं आनन्‍द

मानसी प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें