Government Sports Centers in Delhi: खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, अब इतने बजे तक खुले रहेगे केंद्र

नई दिल्ली। Government Sports Centers in Delhi दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शहर में सभी सरकारी खेल केंद्रों (Government Sports Centers )को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जानें क्यों लिया फैसला
यह निर्देश मीडिया में आयी उस खबर के बाद आया है कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए समय से पहले बंद कर दिया जाता है ताकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अपने कुत्तों को वहां घुमा सके। खबर को टैग करते हुए सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसी खबरें हमारे संज्ञान में आयी हैं कि कुछ खेल केंद्रों को जल्दी बंद किया जा रहा है, जिससे देर रात तक खेलने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी केंद्रों को रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुला रखने का निर्देश दिया है।’’
यह मेरी नज़र में आया था कि खिलाड़ियों को गर्मी की वजह से दिक़्कत हो रही है और स्टेडियम 6-7 बजे बंद हो जाता है। हम निर्देश जारी कर रहे हैं की सारी खेल सुविधाएं रात 10 बजे तक रहें और खिलाड़ी उसका इस्तेमाल कर सकें: त्यागराज स्टेडियम मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/ATlAfY3Sd8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2022
0 Comments