CG News: प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा, किसान नई सरकार के इंतजार में

रायपुर। प्रदेशभर में धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके अभी भी धान खरीदी केंद्र सूने पड़े हैं। कहा जा रहा है कि लोग नई सरकार के आने

CG News: प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा, किसान नई सरकार के इंतजार में

रायपुर। प्रदेशभर में धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके अभी भी धान खरीदी केंद्र सूने पड़े हैं। कहा जा रहा है कि लोग नई सरकार के आने के इंताजार में हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही धान खरीदी को लेकर घोषनाएं की हैं।

चुनावी वादों में धान खरीदी शामिल

कांग्रेस ने 3,200 रुपये की दर से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का वादा किया है, वहीं भाजपा ने 3,100 रुपये की दर से 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है। साथ ही इस बार बीजेपी ने दो साल का बोनस देने का भी वादा अपने घोषणा पत्र में किया है।

अब तक 5 प्रतिशत हुई खरीदी

धान खरीदी के आकड़े पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि अभी तक सिर्फ पांच फीसदी ही धान खरीदी हुई है। प्रदेश में 1 एक से अधिक किसानों ने अभी तक 5 लाख टन से अधिक धान बेचीं है।

सरकार ने धान बेचने वालो किसानों को 958.08 करोड़ रुपये राशि भी जारी कर दी है।

त्योहारी सीजन के चलते हो रही देरी

जानकारों का कहना त्योहारी सीजन और चुनाव के चलते धान बेचने में इस बार देरी हो रही है। साथ ही इस बार धान की कटाई भी देरी से हुई जिसके कारण फसल आने में ही अधिक समय लग गया। इस वजह धान अभी तक खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंची है।

एक तरफ नई सरकार का इंतजार

वहीं दूसरी लोग यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि वे अपनी धान 3 दिंसबर के वाद बेचेंगे क्योंकि सरकार किसी भी दल की बने धान खरीदी का वादा तो दोनों ही पार्टियों ने किया है। इससे ये तो तय कि किसानों को फायदा होगा।

1 नवबंर से हो रही खरीदी

बता दें कि राज्य में पिछले 1 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ हो चुका है। इस बार सरकार ने 125 लाख टन धान खऱीदी का संभावित लक्ष्य रखा। प्रदेश के 25 लाख किसानों से सरकार धान खरीदेगी।

31 जनवरी 2024 तक होगी धान खरीदी

इस धान खरीदी 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। इसी तरह मक्का खरीदी भी 1 नवंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी और ये 28 फरवरी 2024 तक चलेगी।

किसानों को नई सरकार से आस

अभी धान बेचने पर किसानों को वर्तमान दर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल की पर भुगदा दर से ही भुगतान होगा। किसानों का मानना है कि अभी तीन दिसंबर के बाद समर्थन मूल्य के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं का भी फायदा मिलेगा। इससे धान का भाव अधिक मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

Phone Pay/Google Pay/Paytm News: 31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी ?

Winter Special Aaloo Paratha: सर्दियों में खाएं गरमागरम आलू के पराठे, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि

Viral Video: इन लड़कों के टोटके का वीडियो देख लोगों ने बोला, ‘हमें फाइनल में तुम्हारी जरूरत है’

Parenting Tips for Toddlers: ABC सिखाने से पहले बच्चों को क्या सीखाना है जरूरी, जानें वो 4 बातें

MP Election 2023: 200 जवानों और सीसीटीवी की नजर में कैद है EVM, 3 दिसंबर को खुलेगी किस्मत

धान खरीदी छत्तीसगढ़, धान की कुल खरीदी छत्तीसगढ़ 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, धान का सरकारी भाव छत्तीसगढ़, Paddy Purchase Chhattisgarh, Total Paddy Purchase Chhattisgarh 2023, Chhattisgarh Election 2023, Government Price of Paddy Chhattisgarh

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article