MP News: आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मप्र में सरकारी कर्मचारियों का आज होगा बड़ा प्रदर्शन। पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर प्रर्दशन करेंगे।

MP News: आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल। मप्र में सरकारी कर्मचारियों का आज होगा बड़ा प्रदर्शन। पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर प्रर्दशन करेंगे। इसका प्रभाव पूरे में दिखेगा क्योंकि आज सभी सरकारी कार्यलय बंद रहेंगे। प्रदेश के समस्त कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिससे आजनज के सरकारी काम पर प्रभाव पड़ेगा।

सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शासकीय कर्मचारी

प्रदेश के सभी न्यायालय, तहसील कार्यालय ,जनपद कार्यालय ,कलेक्टर कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय, सभी कोषालय ,पंजीयन कार्यालय कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई रजिस्ट्री समेत अन्य सरकारी काम नही होंगे। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं 6 संगठनों के संयुक्त मंच के द्वारा 39 सूत्रीय मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक तालाबंदी की जाएगी।

इन मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल

पुरानी पेंशन बहाली, अधिकारी कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दिए जाने की मांग।

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की मांग।

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को मेडिक्लेम की सुविधा दिए जाने की मांग।

लिपिक कर्मचारी को मंत्रालय के समान ग्रेड पे दिए जाने की मांग।

जितेंद्र सिंह ने कहा पूरे राज्य में होगा प्रर्दशन

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कई लंबित मांगों पूरे राज्य में यह प्रदर्शन किया जाएगा। अपनी इस मांग को लेकर पूरे प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों ने आज के सामूहिक अवकाश का आवेदन अपने-अपने कार्यालय प्रमुखों को सौंपा है।

ये भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए सफलता और सौभाग्य का दिन है आज, जानें अपना राशिफल

Sharad Pawar On Ajit Pawar: नहीं हुई है NCP में कोई टूट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का बयान चर्चा में  

Aaj ka Panchang: आज इस दिशा की यात्रा करने से बचें, पढ़ें आज का पंचांग

Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप गिरफ्तार, इन शर्तो में मिली जमानत

CG Election 2023: चुनावी तैयारियां तेज, निर्वाचन आयोग, कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक

शासकीय कर्मचारियों का प्रर्दशन, भोपाल न्यूज, मप्र न्यूज, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की हड़ताल मप्र, Demonstration of government employees, Bhopal news, MP news, restoration of old pension, strike of MP employees,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article