CG Award: छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि, भारत सरकार ने दिल्ली में किया सम्मानित

CG Award छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य करने पर छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कृत दिया है।

CG Award: छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि, भारत सरकार ने दिल्ली में किया सम्मानित

रायपुर। CG Award छत्तीसगढ़ को मिले पुरस्कारों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। इस बार सीजी को प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य करने पर छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कृत दिया है।

सीईओ सौमिल रंजन चौबे ने लिया पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि पाए जाने व उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर छत्तीसगढ़ के लिए पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kuno National Park: प्रोजेक्ट चीता पर फिर मंथन शुरू; वन विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक

सीजी के लिए यह अवार्ड भी मिले

बता दें कि इससे पहले भी सीजी के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं। जिनमें निकलर एप्प द्वारा पढ़ाई कराए जाने पर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को एमबिलियंथ अवार्ड से स्मानित किया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग को यह अवार्ड नई दिल्ली में दिया गया।

वर्ष 2022 का स्कॉच अवार्ड भी मिल चुका

सीजी को “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के लिए वर्ष 2022 का स्कॉच अवार्ड मिला है। राज्य में समग्र शिक्षा द्वारा संचालित “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 में किए गए कार्य के लिए यह स्कॉच अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ। यह पूरा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षिकाओं के समूह द्वारा संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP News: दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं न किसी की जान हैं : मंत्री नरोत्तम मिश्रा

सीजी को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले

इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। यह पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण ईस्ट जोन में CG को पहला स्थान मिलने पर नई दिल्ली में दिए गए हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य देश के सबसे साफ-सफाई वाले राज्यों में शुमार है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में सीजी ईस्ट जोन में पहले नंबर पर आया था।

इन पुरस्कारों के  साथ ही अब सीजी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी में भी उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़ें- Shivraj Cabinet Meeting: लाइन मैन को मिलेगी हजार रुपए की जोखिम राशि, RBC 6(4) में संशोधन कर राशि बढ़ाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article