Government Jobs: हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Government Jobs: हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रियाGovernment Jobs: Recruitment for these posts in High Court, know the application process

Government Jobs: हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है दरअसल आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती कुल 174 पदों पर निकली है। इच्छुक अभ्यार्थी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट hc.ap.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है।

इन पदों पर निकली है भर्ती
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती 174 पदों पर निकली है जिसमें असिस्टेंट के 71 पद, टाइपिस्ट के 35, कॉपिस्ट के 39 पद, एग्जामिनर के 29 पद रखे गए हैं।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आभ्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा भी रखी है। इन पदों पर आवेदन कर रहे अभ्यार्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अग्रेजी में 45 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना चाहिए।
साथ ही अभ्यार्थियों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

इच्छुक अभ्यार्थी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट hc.ap.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इन पदों पर आवेदन कर रहे अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क भी रखा गया है। जहां ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए आवेदन का शुल्क 800 रुपये रखा गया है। इसके साथ ही एसटी के लिए 400 रुपये और एससी के अभ्यार्थियों के लिए 500 रुपए रखा गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article