Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदनGovernment Jobs: Golden opportunity for youths looking for government jobs, apply soon

Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है दरअसल इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफेशन जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती कुल 54 पदों पर निकली है। इच्छुक अभ्यार्थी 5 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.irel.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती
यह भर्ती कुल 54 पदों पर निकली है जिसमें ट्रेड्समैन ट्रेनी के 20 पद, डिप्लोमा ट्रेनी के 18 पद, ग्रेजुएट ट्रेनी HRके 6 पद, ग्रेजुएट ट्रेनी के 7 पद , प्राइवेट सेक्रेटरी के 2 पद और जूनियर सुपरवाइजर के 1 पद रखे गए है।

शैक्षिक योग्यता
आवेदन कर रहे अभ्यार्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता भी रखी गई है। इन सभी पदों के लिए अभ्यार्थियों की अलग-अलग शैक्षिक योग्यता रखी गई है। जिसमें ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुट होना जरूरी है। वहीं कुछ पदों के लिए अभ्यार्थियों को 12 पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.irel.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.irel.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 5 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article