Government Jobs: छत्तीसगढ़ में नौकरी का सुनहरा मौका, इस तरह करें आवेदन

Government Jobs: छत्तीसगढ़ में नौकरी का सुनहरा मौका, इस तरह करें आवेदनGovernment Jobs: Golden job opportunity in Chhattisgarh, apply in this way

Government Jobs: छत्तीसगढ़ में नौकरी का सुनहरा मौका, इस तरह करें आवेदन

रायपुर। अगर आप भी 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स के पदों पर वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती कुल 79 पदों पर निकली है। इच्छुक अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट kanker.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी।

इन पदों पर निकली है भर्ती
जारी किए गए नोटिफिकेश के मुताबिक यह भर्ती कुल 79 पदों पर निकली है। जिसमें प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर 15, ड्रेसर के लिए 6 पद, स्टाफ नर्स के 50 पद, फार्मेसिस्ट के 8 पदों पर यह भर्ती निकली है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भी रखी गई है। इन पदों पर आवेदन कर रहे अभ्यार्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं ड्रेसर के पदों पर 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए अभ्यार्थियों को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन कर रहे अभ्यार्थियों की आयु सीमा रखी गई है। अभ्यार्थियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक वहीं 45 वर्ष से कम होना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article